JOIN WHATS APP GROUP

Friday, September 16, 2016

आज लग रहा है चन्द्र ग्रहण, रखें कुछ सावधानियां...

ad300
Advertisement




Punjabkesari 16 Sept. 2016..

आज दिनांक 16 सितंबर 2016 को रात 10 बजकर 27 मिनट और 22 सैकंड पर चन्द्र ग्रहण का आरंभ होगा। भाद्रपद, पूर्णिमा, शनिवार दिनांक 17.09.16 को मीन राशि और पूर्वाभद्रपद नक्षत्र में चंद्रग्रहण पड़ रहा है। चंद्रग्रहण का परमग्रास शनिवार दिनांक 17.09.16 रात 12 बजकर 25 मिनट व 48 सैकंड पर होगा। चंद्रग्रहण का उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श रात 02 बजकर 24 मिनट व 15 सैकंड पर होगा। इसकी अवधि 03 घण्टे 56 मिनट 52 सैकण्ड की रहेगी। इस दौरान रखें कुछ सावधानियां

- ग्रहण के दिन किसी को भी उधार न दें।

- ग्रहण लगने से पहले जितना पैसा चाहिए उतना पैसा निकाल कर अलग से रख लें।

- तिजोरी को सफेद कपड़े से ढ़क कर रखें।

- एक चांदी का चौकोर टुकड़ा गंगा जल में डालकर घर की उत्तर पश्चिम दिशा में स्थापित कर दें।

- ग्रहण काल में तिजोरी को स्पर्श न करें।

- नारियल, बादाम और 2 रूपए का सिक्का किसी गरीब को ग्रहण काल में भेंट कर दें।

- लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें।

ॐ लक्ष्मीभ्यो नम:

मंत्र का 108 बार जप करने के उपरांत दुकानदारी करें।

लक्ष्मी की वृद्धि अवश्य होती है :
ॐ श्री शुकले महाशुकले निवासे। श्री महालक्ष्मी नमो नम:।

इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। इससे मां की असीम कृपा प्राप्त होती है और हर प्रकार के आर्थिक संकट दूर होते हैं।

प्रतिदिन किए गए जाप-पाठ, हवन-यज्ञ एवं मंत्रों का अनुष्ठान करने के उपरांत भी वो फल प्राप्त नहीं होता जो केवल ग्रहण के समय में जपने पर अक्षय पुण्य मिल जाता है।
ग्रहण लगने से पहले और दो दिन बाद तक के संक्रमण काल में कोई शुभकार्य, विवाह, निर्माण, नए व्यवसाय का आरंभ, सगाई, लंबी अवधि का निवेश, मकान का सौदा या एडवांस, आंदोलन, धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करना चाहिए।

posted from Bloggeroid

Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: