JOIN WHATS APP GROUP

Friday, September 16, 2016

जानिए किसी मोबाइल में कितनी बढ़ सकती है रैम,

ad300
Advertisement



Rajasthan Patrika 16 Sept. 2016


नई दिल्ली। ।

स्मार्टफोन में रैम काफी अहम भूमिका होती है। स्मार्टफोन की रैम यदि कम है तो यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से घर बैठे ही निपटा जा सकता है। बस इसके लिए आपको अपने फोन की रैम को बढ़ाना होता है। आपके लिए लाएं हैं एक तरीका, जिससे आप घर बैठे ही अपने फोन की रैम को बढ़ा सकते हैं।

आइए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा। सबसे पहले आप यह जांचे की आपका एंड्रायड फोन स्वेपिंग सपोर्ट करता है या नहीं। इसे जांचने के लिए आप स्वैप चेक एप डाउनलोड कर सकते हैं। अब आपको रैम बढ़ाने के लिए आपको अपने एसडी कार्ड का पार्टिशन करने की जरुरत है। इसके लिए आप अपने लैपटॉप या पीसी पर गूगल मिनी टूल पार्टिशन को डाउनलोड करें। अब मेमोरी कार्ड को कार्ड रीडर में डाल कर पीसी से कनेक्ट करें।

अब मिनी टूल एप को ओपन करें और एसडी कार्ड पर क्लिक करें। अब डिलीट बटन पर टैप करें। इससे आपका कार्ड फॉर्मेट हो जाएगा। अब इसके बाद पार्टिशन के लिए एसडी कार्ड पर राइट क्लिक करें। फिर partition as primary पर क्लिक करें और file system as FAT 32 पर क्लिक करें। ध्यान रहे यह सिर्फ 4 जीबी से ज्यादा के मेमोरी कार्ड के लिए है। अब 1 जीबी मेमोरी अगले पार्टीशन के लिए छोड़ दें। अब इसके बाद done का चयन करें और make partition पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको primary partition पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फाइल सिस्टम को EXT2, EXT3 या EXT4 में परिवर्तित कर दें। इसके बाद अब एप्लाई पर करने के बाद तब तक इंतजार करे जब तक पार्टिशन पूरा नहीं हो जाता। अब इसके बाद एंड्रायड डिवाइस को रूट करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको Link2SD एप को डाउनलोड कर इंस्टाल करें। फिर इस एप को लांच कर रूट परमिशन पर क्लिक करें।अब ext पार्टिशन पर क्लिक करें जो हमने पहले ही कर लिया है। यह एप्लिकेशंस को छांटता है और उन्हें लिंक करता है। अब एंड्रायड डिवायस में रैम बढ़ाने के लिए Swapper for Root एप डाउनलोड कर लांच करें, जितनी रैम बढ़ाना चाहते हैं, उतना सेलेक्ट करें। ऐसा करने से एक swp फाइल बना देगा और आपके फोन की रैम को बढ़ा देगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि रैम बढ़ाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपको फोन रुटेड हो

posted from Bloggeroid

Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: