JOIN WHATS APP GROUP

Saturday, July 9, 2016

गूगल🌏🌐🌐🌐 का नाउ ऑन टैप फ़ीचर अब पूरा स्क्रीन कर देगा अनुवाद

ad300
Advertisement
गूगल नाउ ऑन टैप की मदद से अब किसी भी स्क्रीन के टेक्स्ट का अनुवाद संभव है। याद रहे कि नाउ ऑन टैप फ़ीचर को सर्च कंपनी गूगल ने पिछले साल एंड्रॉयड मार्शमैलो के साथ रिलीज किया था।नए फ़ीचर को इस्तेमाल करने लिए आपको होम बटन को दबाने के बाद जैसे ही नाउ ऑन टैब स्क्रीन नज़र आए, ट्रांसलेट दिस स्क्रीन विकल्प को चुन लें।

फिलहाल, यह विकल्प उन्हीं यूज़र के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने अपने फोन के लैंग्वेज को अग्रेंजी, इटालियन, फ्रांसिसी, स्पैनिश, जर्मन, पुर्तगाली या रूसी चुन रखा है। कंटेंट के दूसरे लैंग्वेज में दिखने पर यह फ़ीचर उसे फोन के लिए चुनी गई भाषा में अनुवाद कर देगा।

इससे पहले टेक्स्ट सेलेक्ट करके गूगल नाउ टैप की मदद से अनुवाद करना संभव होता था। नए अपडेट के बाद अब अपने आप पूरा पेज अनुवाद हो जाएगा।

गूगल ने अब क्यूआर कोड स्कैन करने वाले ऐप को भी बेकार कर दिया है। अब आप नाउ ऑन टैप के जरिए बार कोड या वर्गाकार क्यूआर कोड को स्कैन कर पाएंगे। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले कैमरा ऐप खोलना होगा। इसके बाद कोड पर फोकस करें, फिर होम बटन को दबाकर नाउ ऑन टैप का इस्तेमाल करें।

सर्च कंपनी ने नाउ ऑन टैप में नया डिस्कवर सेक्शन जोड़ा है। इसकी मदद से आप अपने स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट से संबंधित आर्टिकल, वीडियो और अन्य कंटेट आसानी से हासिल कर पाएंगे। ऐसा सिंगल टैप के जरिए ही संभव हो जाएगा।

पिछले महीने भी गूगल ने नाउ ऑन टैप में कई फ़ीचर जोड़े थे। इनमें नीयर बाय विकल्प भी शामिल है।

posted from Bloggeroid

Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: