JOIN WHATS APP GROUP

Monday, July 18, 2016

भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट की प्रतियोगिता में ख़िताब जीता.

ad300
Advertisement
भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने 16 जुलाई 2016 को नई दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट की प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के केरी होप को हराकर ख़िताब जीता.

बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने त्यागराज स्टेडियम में 30 से अधिक मुकाबलों का अनुभव रखने वाले होप को 10 राउंड तक चले मुकाबले में हराया.

प्रो-बॉक्सिंग में विजेंदर की यह लगातार सातवीं जीत है. इससे पहले हुए सभी छह मुकाबलों में विजेंदर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट किया था. केरी होप को 30 मुकाबलों (183 राउंड) का अनुभव था जिनमें उन्होंने 27 मुकाबले (2 नॉकआउट) जीते हैं.
 विजेंदर सिंह के पिछले मुकाबले

विजेंदर सिंह बनाम सोनी व्हिटिंग (इंग्लैंड) 10 अक्टूबर 2015 नॉकआउट
विजेंदर सिंह बनाम डीन गिलेन (इंग्लैंड) 07 नवंबर 2015 नॉकआउट
विजेंदर सिंह बनाम समेट हिसेईनोव (बुल्गारिया) 19 दिसंबर 2015 नॉकआउट
विजेंदर सिंह बनाम एलेक्जेंडर हॉरवथ (हंग्री) 12 मार्च 2016 नॉकआउट
विजेंदर सिंह बनाम मोटिओज रॉयर (फ्रांस) 30 अप्रैल 2016 नॉकआउट
विजेंदर सिंह बनाम आंद्रजेज सोद्रा (पोलैंड) 13 मई 2016 नॉकआउट

posted from Bloggeroid

Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: